Daily Rashifal 08 October 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जानें 8 अक्टूबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य

राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 8 अक्टूबर दिन गुरुवार के पूरे दिन का हाल, आप का दैनिक राशिफल, और आज यानि 8 अक्टूबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 06:11
सूर्यास्त : 17:58

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

सर्वप्रथम आज जन्में लोगों को एस्ट्रो मुकेश वत्स एवं thejai.com परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें, आज 8 तारीख को जन्मे जातकों के ऊपर शनिदेव के साथ-साथ चंद्रमा एवं शुक्र की भी पूरी कृपा रहती है, ऐसे जातक आत्मविश्वास, ऊर्जा से भरे होते हैं एवं ओजस्वी होते हैं। ऐसे जातक अपनी बात को किसी भी प्रकार से मनवा लेने में माहिर होते हैं, जातक शरीर से हृष्ट-पुष्ट होते हैं और इनकी शरीर की बनावट आकर्षक होती है। यह जातक रौबदार स्वभाव वाले होते हैं और अपने समूह में इनका अपना एक अलग नाम एवं अंदाज होता है, ये बड़े ही बातूनी होते हैं एवं शब्दों का जादू कोई इनसे सीखे, यह लोग नई नई चीजों को सीखने के इच्छुक होते हैं अपनी भाषाओं के साथ-साथ दूसरी भाषाओं के भी कला एवं संगीत में बहुत रुचि रखते हैं। ये लोग जैसे को तैसा वाले सिद्धांत पर यह बहुत भरोसा करते हैं यह लोग अपना काम पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हैं इनका हर चीज का एक टाइम टेबल होता है और उसी समय उस कार्य को करना पसंद करते हैं।

शनि ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक बहुत दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं जिस भी काम का उत्तरदायित्व अपने कंधों पर लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। यह जातक अपने जीवन में धीरे धीरे उन्नति को प्राप्त करते हैं और इनके उन्नति का मुख्य कारण होता है इनकी रेगुलेरिटी यह लोग अपने कामों में बड़े रेगुलर होते हैं ऐसे जातक अपने संघर्ष के दिनों से घबराते नहीं हैं और उनसे जूझ करके अपनी सफलताओं को प्राप्त करते हैं इन लोगों का व्यवहार बहुत सहयोग पूर्ण होता है, यह लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से लोगों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

दैनिक राशिफल


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 8 के स्वामी शनि होते हैं, 8 मूलांक वाले लोगों को इस वर्ष कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि आपके लिए यह वर्ष ज्यादा अनुकूल रहेगा। आपके प्रोफेशनल लाइफ में भी कई प्रकार की चुनौतियां आयेंगी परंतु कड़ी मेहनत करने का आपका जज्बा आपको कुछ मौकों पर जीत अवश्य दिलायेगा।

आपको चाहिए कि घरेलू आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दें। इस वर्ष कई बार आप अपने कमजोर स्वास्थ्य को लेकर के तनाव में रह सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको अच्छे परिणाम मिलते दिखेंगे। धन लाभ आपको सामान्य ही होगा। इस वर्ष अगर शार्ट टर्म निवेश करेंगे तो नुकसान में रहेंगे दीर्घकालिक निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ दुरुस्त रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं है संभल कर निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज कई सकारात्मक पहलू नजर आयेंगे। व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होना तय है।

आपका लकी अंक: 2

Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातक थकान की वजह से स्वास्थ्य में कमी महसूस कर सकते हैं और धन संपत्ति के मामले में आप बिल्कुल भी भाग्यशाली नहीं हैं, आज निवेश ना करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक है, परंतु जीवन साथी से कुछ अनबन संभव है। प्रेम जीवन में आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं है। व्यापारियों को चाहिए कि आज किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें समय अच्छा नहीं है।

आपका लकी अंक: 5

Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातकों की सेहत आज उनका भरपूर साथ देगी, आप धन संपत्ति के मामले में आज बहुत लकी हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन सुखमय होगा प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आप आज बहुत प्रसन्नता महसूस करेंगे, व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने तय हैं।

आपका लकी अंक: 3

Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं परंतु चंद्रमा की स्थिति आज आपको धन लाभ अवश्य कराएगी कराएगी पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक बीतेगा प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भाग्यशाली हैं आप व्यापारियों को आज कुछ मुनाफा होना तय है।

आपका लकी अंक: 7

Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका भरपूर साथ देगा, धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव महसूस करेंगे। व्यापारियों को नुकसान के पूरे संकेत हैं, संभलकर निवेश करें।

आपका लकी अंक: 8

Virgo (कन्या) : आज कन्या राशि के जातक स्वयं को बड़ी ही प्रसन्न चित्त अवस्था में पाएंगे। स्वास्थ्य भरपूर साथ देने वाला है आज आपका। धन संपत्ति के मामले में थोड़े कम भाग्यशाली हैं, तो निवेश संभलकर करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां मिलती रहेंगी आप को। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ अवश्य होगा।

आपका लकी अंक: 9

Libra (तुला): आज तुला राशि के जातकों को उनका स्वास्थ्य उनको आत्मविश्वास से भरा रखेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, परंतु परिवार में आज कोई आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आप लगातार प्रसन्नता महसूस करेंगे। व्यापारियों को छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 4

Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातकों को उनके स्वास्थ्य की चिंता पूरे दिन सताती रहेगी। धन संपत्ति के मामले में आज बहुत संभल कर रहें निवेश करने से पहले कई बार सोचें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप तनावपूर्ण माहौल महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने तय हैं।

आपका लकी अंक: 6

Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। खुद को बहुत स्फूर्तिमय महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बहुत बेहतर बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज संभलकर रहने की सलाह है। व्यापारियों को आज नुकसान होने के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 6

Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है संभल कर रहने की आवश्यकता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी आपको फूंक कर कदम रखने चाहिये। व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने के पूरे संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 3

Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, परंतु ध्यान रखें। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आप आज खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों को बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 2

Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातक स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आपको सायं काल तक लाभ होना निश्चित है। पारिवारिक दृष्टिकोण से संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आज व्यापारियों को घाटे से इनकार नहीं किया जा सकताजातक आज स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आपको सायं काल तक लाभ होना निश्चित है। पारिवारिक दृष्टिकोण से संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आज व्यापारियों को घाटे से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान अश्विनी पांडेय ठाकुर जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान अश्विनी पांडेय जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Aditya Thackeray Breaks Silence in case of Sushant Singh Rajput Case

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने माना की वो Sushant singh rajput के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी