Rahul Gandhi targets the defense ministers statement in parliament on indo china dispute says Modi ji misled the country
भारत-चीन विवाद पर संसद में रक्षा मंत्री के बयान पर राहुल गांधी ने साधा निशाना - कहा मोदी जी ने देश को गुमराह किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) द्वारा लोकसभा में भारत-चीन के बीच तनाव के मुद्दे पर दिए गए बयान पर हमला बोला. नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) द्वारा लोकसभा में भारत-चीन के बीच तनाव के मुद्दे पर दिए गए बयान पर हमला बोला. रक्षा मंत्री के बयान के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा की, ''रक्षामंत्री के बयान से साफ़ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया. हमारा देश हमेशा से भारतीय सेना के साथ खड़ा था, है और रहेगा. लेकिन मोदी जी, आप कब चीन के खिलाफ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की जमीन कब वापस लेंगे? चीन का नाम लेने से डरो मत.'' आपको बताते चले कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लोकसभा में लद्दाख मसले को लेकर सीमा पर बने तनाव के बारे में विस्तृत रूप से बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न खुफ...