Posts

Showing posts with the label Festivals

रक्षाबंधन विशेष

Image
बहन सुभद्रा राखी बाँधत बलराम और श्री गोपाल के।। कनक थार अछत कुमकुम तिलक दियो नंदलाल के।। आरती करत जननी रोहिणी अंतर बाढ्यो अनुराग के । आस्करण प्रभु मोहन नागर प्रेम पुंज व्रज बाल के।। सर्वप्रथम आप सभी प्रिय पाठकों को राधे राधे और पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी इस त्यौहार को प्रेम पूर्वक और उल्लास से मनाए और यह सब के लिए शुभ हो ऐसी मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लेकर आया हूं रक्षाबंधन विशेषांक, आइए जानते हैं इस वर्ष क्या विशेष है, कब राखी बांधने चाहिये, किस समय बचना चाहिये, किस रंग की राखी बांधनी ज्यादा लाभदायक होगी, और साथ में में भी जानेंगे कि पहली बार राखी किसके द्वारा और किसे बांधी गई थी? पहली राखी:: आइए जानते हैं पहली बार किसने राखी बांधी थी? श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार सर्वप्रथम राजा बलि को राखी बांधी गई थी, मैं इस कथा को विस्तार से कहता हूँ, वामन अवतार में जब भगवान नारायण ने राजा बलि के सर्वस्व साम्रज्य को ढाई पग में नाप दिया था, तब उसके बाद राजा बलि ने उनसे कहा कि अब जो बच रहा है वह सिर्फ मेरा सर है मेरे सर पर अपन...