Daily Rashifal 06 October 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जानें 6 अक्टूबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य

राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 6 अक्टूबर दिन मंगलवार के पूरे दिन का हाल, आप का राशिफल, और आज यानि 6 अक्टूबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 06:16

सूर्यास्त : 18:06

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

6 तारीख को जन्मे जातक शुक्र का स्वमित्व होने के कारण चुंबकीय स्वभाव के होते हैं, यह लोग सहज ही दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं। कोई भी इनका आसानी से दोस्त बन जाता है। यह जातक बहुत अच्छी प्लानिंग करते हैं और एक सकारात्मक जिद वाले लोग होते हैं। ऐसे जिद वाले होते हैं कि यह किसी भी दिए गये कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। यह जातक प्रेम में अत्यंत विश्वास करने वाले होते हैं और धन ऐश्वर्य और वैभव से सहज ही इन्हें बहुत लगाव होता है।

Daily Rashifal


6 तारीख को जन्मे जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं, शुक्र ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक अत्यंत व्यावहारिक होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं, इसलिए इनके रिश्ते औरों से बड़े ही मधुर होते हैं। वह चाहे घर में हो या कार्यस्थल पर, यदि यह जातक किसी के बॉस बनते हैं तो इनके नीचे कार्य करने वाले व्यक्ति इनसे बड़े प्रसन्न रहते हैं। यह लोग ह्रदय के बड़े ही सौम्य और दिखने में आकर्षक और सुंदर होते हैं।

कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020 :

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 6 के स्वामी शुक्र होते हैं, इस वर्ष इन जातकों को सामान्य से उत्तम की ओर बढ़ने का मौका मिलेगा यह वर्ष इन जातकों को इनके सुख तरफ लेकर जाएगा थोड़ी दूर गांव की तरफ भी लेकर के जाएगा मूलांक 6 वाले जातकों को चाहिए कि अपने मन को अत्यंत नियंत्रित रखें और समय के साथ चल कर धर्म और अध्यात्म की राह पकड़े आपके रुके हुए कार्य कुछ पूर्ण होंगे और नए रास्ते भी खुलेंगे परिवार में शांति और एकता बनी रहेगी माताजी के स्वास्थ्य पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए

इन लोगों के लिए शुक्रवार, गुरुवार, मंगलवार अत्यंत लकी दिन होते हैं, एवं पिंक कलर, फिरोजी कलर और रेड कलर भी अत्यंत शुभ होते है।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातक वैवाहिक जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं, प्रेम संबंधी मामलों के लिए बिल्कुल अच्छा दिन नहीं है।परिवार के लोग आज आप पर विश्वास करेंगे। व्यापारियों को थोड़ा नुकसान हो सकता है, परंतु जो व्यापारी नहीं है उन जातकों को आज धन संपत्ति में लाभ होता दिख रहा है। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।

आपका लकी अंक: 3

Taurus (वृषभ): आज वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य और धन संपत्ति के मामले में बड़े ही भाग्यशाली रहेंगे, पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन अत्यंत सुखमय बीतने वाला है। व्यापारियों को लाभ होता दिख रहा है। वैवाहिक जीवन बहुत सकारात्मक रहेगा और मन में आज एक अद्भुत शांति रहेगी।

आपका लकी अंक: 5

Gemini (मिथुन):आज मिथुन राशि के जातक आध्यात्म की तरफ आकर्षित रहेंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन संपत्ति मामले के मामले में लाभ प्राप्त करेंगे, पारिवारिक दृष्टिकोण से जीवन अच्छा रहेगा परंतु जीवन साथी से नोकझोंक संभव है। प्रेम जी रहे लोगों का आज ब्रेकअप हो सकता है, व्यापारियों को अपने व्यापार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है नुकसान हो सकता है।

आपका लकी अंक: 8

Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनावग्रस्त हो सकते हैं, परंतु शाम तक सब ठीक होता दिख रहा है। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं। परिवारिक और वैवाहिक दृष्टिकोण से जीवन आज सामान्य से उत्तम की ओर बढ़ेगा।प्रेम जीवन भी बहुत अच्छा बीतने वाला है, व्यापारियों को थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 9

Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिये, और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज स्वास्थ्य बिगड़ा रह सकता है। धन संपत्ति में आप लाभ प्राप्त करेंगे, पारिवारिक दृष्टिकोण से जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जीवन साथी से तल्ख व्यवहार ना करें। व्यापार में आज नुकसान संभव है संभल कर रहें। प्रेम जीवन में आज कठिनाइयां महसूस करेंगे आप।

आपका लकी अंक: 7

Virgo (कन्या): आज कन्या राशि के जातकों का प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय बीतने वाला है। व्यापारियों को नुकसान होता दिख रहा है जो व्यापारी नहीं हैं वह भी धन संपत्ति के मामले में आज बहुत भाग्यशाली नहीं हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है आपको।

आपका लकी अंक: 6

Libra (तुला): आज तुला राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर बहुत उत्तम महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन सुखमय बीतने वाला है। आज व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त करते दिखाई देंगे, परंतु जो लोग व्यापारी नहीं है वह धन संपत्ति के मामले में आज बिल्कुल भी भाग्यशाली नहीं है। प्रेम जीवन उत्तम बीतेगा।

आपका लकी अंक: 5

Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातक अत्यंत स्वस्थ महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से जीवन ठीक रहेगा परंतु जीवन साथी से विवाद संभव है। व्यापारियों को आज नुकसान होता हुआ दिख रहा है। प्रेम जीवन में बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 2

Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज जीवन साथी भी व्यस्त होने की वजह से आपका पूरा साथ नहीं दे पायेगा आज व्यवसाय में आप लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन ठीक नहीं बीतेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक है।धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं।

आपका लकी अंक: 4

Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातक धन-संपत्ति में बड़ा नुकसान झेल सकते हैं, परंतु परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आपको ढांढस और सहानुभूति देंगे परंतु जीवन साथी से आज आपको बहुत सपोर्ट नहीं मिलेगा। व्यापारी भी आज संभल कर निवेश करें। प्रेम जीवन में आज उथल-पुथल रह सकती है।

आपका लकी अंक: 5

Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर बहुत तनाव में रहेंगे। परिवार के लोगों का भी आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, परंतु धन संपत्ति के मामले में आज आप बड़े भाग्यशाली हैं। आमदनी से आपके खर्चों में कोई दिक्कत नहीं आयेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी ठीक-ठाक चलेगा। व्यापारियों को चाहिए कि आज निवेश संभलकर करें।

आपका लकी अंक: 5

Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मूड भी खराब रहेगा, परंतु दोपहर के बाद आपको धन संपत्ति के मामले में हुआ लाभ प्रसन्न कर जायेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज समय उत्तम है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज सामान्य से उत्तम की ओर बढ़ता हुआ महसूस करेंगे,परंतु व्यापारियों को आज बड़ा नुकसान हो सकता है संभलकर रहने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 8

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है,और आज लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान गोविन्द नारायण सिंह जी, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें,श्रीमान गोविन्द नारायण सिंह जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।


Comments

Popular posts from this blog

Rhea Chakraborty Gets Bail In Drugs Case, No Reprieve For Brother Showik

Punjab gives 50 lakh compensation to the family of soldiers killed in Jammu and Kashmir

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person