Schools will open in unlock 4 special arrangements will have to be made to protect children

 Unlock 4 में खुलेंगे स्कूल, बच्चों की सुरक्षा के लिए करने होंगे कुछ विशेष इंतजाम 

लखनऊ : Unlock 4 में स्कूलों को खोलने की मिली मंजूरी. कक्षा 9 से 12 के ऐसे छात्र जो अपने शिक्षकों से कुछ पूछना चाहते हैं, वह अपने अभिभावकों की अनुमति के साथ स्कूल जा सकते हैं. 21 सितंबर से स्कूलों में 50% टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ बुलाने की भी अनुमति मिल गई है. इन सब के मद्देनजर शहर के स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. स्कूल प्रबंधन अपने अपने स्तर पर बच्चों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम के दावे कर रहे हैं.

तीन घंटे का होगा स्कूल.

लखनऊ पब्लिक स्कूल की निदेशक ने बताया कि अधिकतम 50% बच्चों को एक साथ स्कूल में आने की अनुमति मिलेगी. स्कूल भी सिर्फ 3 घंटो के लिए खुलेगा. इस दौरान बच्चों के लिए मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा. बच्चे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से नहीं आएंगे. स्कूल में प्रवेश से पहले उनके टेंपरेचर की जांच होगी. स्कूल की सभी शाखाओं में कोरोना हेल्पडेस्क बनाया जायेगा. स्कूल में सैनिटाइजेशन टनल भी लगाना अनिवार्य होगा.  

Schools will open in unlock 4 special arrangements will have to be made to protect children


एक क्लास में अधिकतम 15 से 20 बच्चे ही रहेंगे.

राजधानी के प्राइवेट स्कूलों ने भी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं. सक्सेना इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज सक्सेना ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने एक क्लास में अधिकतम 15 से 20 बच्चों को ही आने की अनुमति दी है. इसके अलावा स्कूल के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है. छात्रों को भी अपने घर से मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर साथ लाना होगा. Unlock 4 की Covid -19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

दो शिफ्ट में चलेंगी क्लासेज.

एसोसिएशन ने दो शिफ्ट में क्लासेज चलाने सुझाव दिया है. अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से उप मुख्यमंत्री को बीते दिनों भेजे गए एक पत्र में स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का प्रस्ताव रखा गया. अगर बच्चे स्कूल आते हैं तो कक्षा में छात्रों को अलग-अलग सेक्शन में विभाजित करने,  सभी स्कूल कैंपस में सैनिटाइजेशन की उचित व्यवस्था करने और  बच्चों की सेफ्टी को विशेष तौर पर वरीयता देने का सुझाव दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all