Ever since he started his job he was seen drinking hemp sushant singh rajputs cook revealed

 जब से नौकरी शुरू की तबसे उन्हें गांजा पीते देखा - सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने किया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के कुक दीपेश सावंत ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह कभी भी सुशांत के लिए गांजा खरीदने नहीं गया, लेकिन स्टाफ का एक अन्य सदस्य ऋषिकेश पवार सुशांत के लिए नशे का सामान लेकर आता था.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में तीन एजेंसियां- CBI, ED और NCB जांच कर रही हैं. इस केस में मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से NCB आज (रविवार) पूछताछ कर रही है. वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty), सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुक दीपेश सावंत को गिरफ्तार करने के बाद NCB ने कस्टडी में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. इस दौरान दीपेश ने NCB को बताया कि उसने सितंबर 2018 में सुशांत को मारिजुआना (गांजा) पीते हुए देखा था.

जब से नौकरी शुरू की तबसे उन्हें गांजा पीते देखा - सुशांत सिंह राजपूत के कुक ने किया खुलासा


दीपेश सावंत ने पूछताछ में बताया कि वह कभी सुशांत के लिए गांजा नहीं खरीदने गया, लेकिन स्टाफ का एक अन्य सदस्य ऋषिकेश पवार एक्टर के लिए नशे का सामान लेकर आता था. सावंत ने यह भी बताया कि एक अन्य शख्स जिसका नाम अब्बास खालोई है. सुशांत के लिए गांजा और चरस तैयार करता था और उनके साथ पीता था.

सावंत ने अपने बयान में कहा, 'मैंने आपको बताया कि मैंने सितंबर 2018 में उनके वहां नौकरी शुरू की थी. जॉइन करने के 2-3 दिन बाद मैंने उन्हें (Sushant Singh Rajput) गांजा और चरस पीते हुए देखा. एक दिन मैंने अशोक भाई से पूछा कि क्या सुशांत सर चरस भी पीते हैं, तो उसने कहा कि हां पीते हैं. उसने मुझे बताया कि करन, मुझे उसका पूरा नाम नहीं मालूम है, उसने पहली बार सुशांत सर को गांजा या चरस पीने को दिया था.'

दीपेश ने आगे कहा, 'अपनी नौकरी के दौरान मैं कभी सुशांत सर के लिए गांजा लेकर नहीं आया लेकिन हमारा एक साथी ऋषिकेश पवार सुशांत सर के लिए गांजा लेकर आया करता था.' आपको बता दें कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर NCB अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. शौविक, सैमुअल और दीपेश सावंत 9 सितंबर तक NCB की रिमांड में रहेंगे. जांच एजेंसी आज रिया से पूछताछ कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person