Daily Rashifal 18 September 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जानें 18 सितंबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य

राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 18 सितंबर दिन शुक्रवार के पूरे दिन का हाल, आप का दैनिक राशिफल, और आज यानि 18 सितंबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 06:07
सूर्यास्त : 18:22

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

सर्वप्रथम आज जन्में लोगों को एस्ट्रो मुकेश वत्स एवं thejai.com परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें, 18 तारीख को जन्मे जातकों के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, मंगल ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक प्रतिष्ठा मर्यादा एवं मान सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं। ये जातक खुद किसी भी हाल में हो दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते चाहे अपने आप को नुकसान भी हो जाये तो क्या।
कई बार यह लोग जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और ऐसे जातकों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है यह जातक पाबंदियां बिल्कुल पसंद नहीं करते। अपने से बड़े लोगों के साथ समय बिताना और उनके साथ बातचीत करना इन जातकों को बहुत पसंद होता है।

दैनिक राशिफल


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं , 9 मूलांक वाले लोगों के लिये यह वर्ष कुछ सकारात्मक बदलाव अवश्य लेकर आयेगा। यह जातक इस वर्ष अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। थोड़ी बहुत अड़चनें हर कार्य में आएंगे लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से इससे पार पा लेंगे। इन जातकों को इस वर्ष वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिये, और किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपनी बातों को अपने प्रिय मित्र या जीवन साथी के साथ शेयर करें। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव के संकेत दे रहा है यह वर्ष, और आपको वाणी पर नियंत्रण रखने के विशेष सलाह सलाह दी जाती है।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातकों को कई स्रोतों से लाभ होने के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे सेहत आपका पूरा साथ देने वाली है। आज परिवार में कोई सदस्य आपसे रुष्ट हो सकता है रूठे को मना लें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिख रही है। व्यापारियों को चंद्रमा की स्थिति आज लाभ अवश्य कराएगी।

आपका लकी अंक: 2

Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरा साथ देता हुआ नजर आयेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, परंतु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय ठीक नहीं है। संयम से काम लें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 5

Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातक स्वयं को बड़ी ही प्रसन्न चित्त अवस्था में पाएंगे। स्वास्थ्य भरपूर साथ देने वाला है आज आपका। धन संपत्ति के मामले में थोड़े कम भाग्यशाली हैं, तो निवेश संभलकर करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां मिलती रहेंगी आप को। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ अवश्य होगा।

आपका लकी अंक: 3

Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरा साथ देता हुआ दिखेगा। आज कुछ रचनात्मक करके खुद को संतुष्ट करेंगे आप। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आज आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता, संभल कर रहें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ आज अद्भुत तालमेल देखने को मिलेगा। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने निश्चित है।

आपका लकी अंक: 7

Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातकों को आत्ममंथन की आवश्यकता है, अन्यथा भविष्य में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सेहत आपके तनाव का कारण बन सकती है, धन संपत्ति के मामले में आज आप पूर्ण भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर रहेगा आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संभलकर चलने की सलाह है। तल्ख़ व्यवहार बिल्कुल ना अपनायें। व्यापारियों को आज सायं काल तक अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके सकारात्मक ग्रह।

आपका लकी अंक: 8

Virgo (कन्या) : आज कन्या राशि के जातक अपने पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन में अत्यंत प्रसन्नता और शुभता महसूस करेंगे और परिवार पर ध्यान भी देंगे। आज धन संपत्ति के मामले में भी आपको आपके आत्मविश्वास की वजह से सफलता मिलना तय है। प्रेम जीवन भी अत्यंत सुखमय रहेगा, परंतु व्यापारियों के लिए दिन बिल्कुल अच्छा नहीं है आज सारे निवेश रोक दें।

आपका लकी अंक: 9

Libra (तुला): आज तुला राशि के जातकों को उनके काम के बोझ की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं, संभल का निवेश करने की सलाह है। व्यापारियों को आज लाभ अवश्य होगा और वह लाभ उनकी आर्थिक स्थितियों में सुधार लाएगा, पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुखद अनुभव करेंगे।

आपका लकी अंक: 4

Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका साथ देता हुआ नहीं दिखाई देता है, संभलकर रहने की सलाह है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। धन संपत्ति के मामले आज आप भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर नहीं है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ होने के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 6

Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातकों को अपने जीवन में आनंद का अनुभव होने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य भरपूर साथ देने वाला है और धन संपत्ति के मामले में भी आज आपको लाभ होना सुनिश्चित कर रहे हैं आपके सकारात्मक ग्रह। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बेहतर बीतने वाला है, कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभलकर चलने की सलाह है। व्यापारियों को आज अच्छे लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 6

Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातक खुद को अत्यंत स्वस्थ महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से जीवन ठीक रहेगा परंतु जीवन साथी से विवाद संभव है। व्यापारियों को आज नुकसान होता हुआ दिख रहा है। प्रेम जीवन में बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 3

Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रह सकते हैं, और धन संपत्ति के मामले में कुछ नुकसान हो सकता है। इसलिए संभल कर रहें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुख प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय ठीक-ठाक है। व्यापारियों को आज कोई निवेश नहीं करना चाहिए, नुकसान के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 2

Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातकों को चाहिए क्रोध ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को थोड़ा संभाल कर रखने की आवश्यकता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा गड़बड़ है। संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां बरसती रहेंगी। व्यापारियों को आज थोड़े बहुत नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमती राधा पुरोहित जी का नाम सेलेक्ट हुआ है , बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमती राधा पुरोहित जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 08 October 2020

Aditya Thackeray Breaks Silence in case of Sushant Singh Rajput Case

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने माना की वो Sushant singh rajput के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी