Daily Rashifal 14 September 2020
दैनिक राशिफल के साथ जानें 14 सितंबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य
राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 14 सितंबर दिन सोमवार के पूरे दिन का हाल, आप का राशिफल, और आज यानि 14 सितंबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व,
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें, आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों की कुंडली बनवाने पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं हमारी तरफ से, आज आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
सूर्य से संबंधित गणना:
सूर्योदय : 06:05
सूर्यास्त : 18:26
जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:
14 तारीख को जन्मे जातकों के स्वामी युवराज ग्रह बुध होते हैं, बुध ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक अत्यंत बुद्धिमान होने के साथ-साथ निडर भी होते हैं। इनका वाणी पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता है। यह जातक घर में चाहे छोटे हों, लेकिन महत्वपूर्ण फैसले भी इनसे पूछे बिना नहीं लिये जाते। इन जातकों से वाद विवाद प्रतियोगिता में शायद ही कोई जीत पाता है।
इन्हें सामने वाले व्यक्ति को समझने का महारत हासिल होता है यह लोग बहुत बड़े वकील बनकर सच को झूठ और झूठ को सच साबित करने में माहिर होते हैं। यह जातक अपने जीवन को प्रयोगशाला बना कर रखते हैं।।
कैसा बीतेगा 14 सितंबर को जन्मे लोगो का सन् 2020 :
वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 5 के स्वामी युवराज ग्रह बुध होते हैं , 5 मूलांक वाले लोगों का यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। एक तरफ आपको धन संबंधी मामलों में समस्यायें नहीं आयेंगी, वहीं दूसरी ओर आपको मानसिक परेशानी और रिश्तो में तनाव की वजह से लगातार चिंतित रहना पड़ेगा। इस वर्ष आपसे जाने अनजाने में कोई भी गलती हो जाये तो उसे स्वीकार करके क्षमा मांग ले और आगे बढ़ जायें। व्यर्थ के वाद विवाद और बहस से बचें। इस वर्ष कई बार जल्दबाजी में निर्णय लेने की वजह से समस्या में पड़ सकते हैं।
अपने रिश्तो में किसी दूसरे का प्रवेश न होने दें यह भविष्य के लिए परेशानी का संकेत है। वर्ष के मध्य में आपको धन संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं जो धन हानि के रूप में होंगी। आपको विशेष संयम और सावधानी बरतना चाहिये उस समय। इस वर्ष मूलांक 5 के लोग जो संतान प्राप्ति के इच्छुक थे, उन्हें भगवान के आशीर्वाद से संतान प्राप्ति हो सकती है। वर्ष के अंत में आपको किसी पुराने मित्र या पुराने रिश्ते से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, परंतु इस समय धन का लेन-देन बिल्कुल ना करें अन्यथा यह आगे चलकर रिश्ते में खटास को जन्म दे सकता है।
इन लोगों के लिए रविवार बुधवार और सोमवार दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और येलो कलर, गोल्डन कलर तथा ब्राउन कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होते हैं।
आज का दैनिक राशिफल:
Aries (मेष): आज मेष राशि के जातक स्वयं को बड़ी ही प्रसन्न चित्त अवस्था में पाएंगे। स्वास्थ्य भरपूर साथ देने वाला है आज आपका। धन संपत्ति के मामले में थोड़े कम भाग्यशाली हैं, तो निवेश संभलकर करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां मिलती रहेंगी आप को। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ अवश्य होगा।
आपका लकी अंक: 3
Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातकों को बिना मांगे ही खुशियां मिलने वाली हैं । आपका दिन आज बहुत बेहतर बीतेगा, स्वास्थ्य संबंधी चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जायेंगी। धन संबंधी मामलों में थोड़े सुधार महसूस करेंगे आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतेगा आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशियां आपका दरवाजा अवश्य खटखटायेंगी। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ निश्चित कर रहे हैं उनके सकारात्मक ग्रह ।
आपका लकी अंक: 2
Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरा साथ देता हुआ दिखाई देता है। आज आप उर्जा से खुद को भरपूर महसूस करेंगे, और आपके जिंदादिल स्वभाव को कई लोगों द्वारा सराहा जायेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की बहस से आपको बचना चाहिये। व्यापारियों को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।
आपका लकी अंक: 5
Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास अत्यंत बढ़ा चढ़ा दिखाई देगा। सेहत आपका भरपूर साथ देने वाली है आज। धन संपत्ति के मामले में भी आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, आज लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां बरसती रहेंगी। व्यापारियों को आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आपका लकी अंक: 8
Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरा साथ देता दिखाई देता है। आप उर्जा से भरपूर रहेंगे आज। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं हैं तो संभल कर निवेश करने की सलाह है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में अनबन के संकेत हैं। व्यापारियों को उच्च कोटि का लाभ होने के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।
आपका लकी अंक: 3
Virgo (कन्या): आज कन्या राशि के जातकों को उनके काम के बोझ की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं, संभल का निवेश करने की सलाह है। व्यापारियों को आज लाभ अवश्य होगा और वह लाभ उनकी आर्थिक स्थितियों में सुधार लाएगा, पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुखद अनुभव करेंगे।
आपका लकी अंक: 5
Libra (तुला): आज तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज सुखद अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को आज उच्च कोटि का लाभ होना निश्चित है।
आपका लकी अंक: 9
Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य लगातार बेहतर होता जायेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बढ़िया है आज का। व्यापारियों को आज बहुत अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप बहुत प्रसन्नता महसूस करेंगे।
आपका लकी अंक: 2
Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं।पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत बेहतरीन समय है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज कुछ एक सुखद अनुभव महसूस करेंगे।व्यापारियों को नुकसान हो सकता है, इसलिए संभल कर निवेश करने की सलाह है।
आपका लकी अंक: 7
Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातकों को चाहिये कि खुद को थोड़ा आराम दें। आपको उन तनावों से आज निकल जाने की आवश्यकता है जिन तनावों में आप पड़ें हुए हैं। आज कोई अच्छा आर्थिक सौदा आपको लाभ देकर जाएगा जिससे आपको मुनाफा होना बहुत स्वाभाविक है। आज आपके कुछ करीबी किसी बात को यूं ही बढ़ा चढ़ाकर आपके सामने पेश करेंगे परंतु किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले, आपको चाहिए कि अपने दिल दिमाग का इस्तेमाल अवश्य करें।
आपका लकी अंक: 6
Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका साथ देता हुआ नजर आयेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह है। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता।
आपका लकी अंक: 5
Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातक अपनी व्यस्त दिनचर्या में कब दिन को बिता देंगे पता ही नहीं चलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज पूरी तरीके से निजात पा जायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा संभल कर चलने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां बरसती रहेंगी। व्यापारियों को आज लाभ होना निश्चित है।
आपका लकी अंक: 8
जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.
सवाल आपके जवाब हमारे:
ई-मेल के जवाब:
प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान गुरदीप सिंह अरोड़ा जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान गुरदीप सिंह अरोड़ा जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।
जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:
(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।
Comments
Post a Comment