Daily Rashifal 09 September 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जानें 9 सितंबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य

राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 9 सितंबर दिन बुधवार के पूरे दिन का हाल, आप का दैनिक राशिफल, और आज यानि 9 सितंबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 06:03
सूर्यास्त : 18:33

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

सर्वप्रथम आज जन्में लोगों को एस्ट्रो मुकेश वत्स एवं thejai.com परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें, 9 तारीख को जन्मे जातकों के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, मंगल ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक प्रतिष्ठा मर्यादा एवं मान सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं। ये जातक खुद किसी भी हाल में हो दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते चाहे अपने आप को नुकसान भी हो जाये तो क्या।
कई बार यह लोग जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और ऐसे जातकों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है यह जातक पाबंदियां बिल्कुल पसंद नहीं करते। अपने से बड़े लोगों के साथ समय बिताना और उनके साथ बातचीत करना इन जातकों को बहुत पसंद होता है।

दैनिक राशिफल


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 9 के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं , 9 मूलांक वाले लोगों के लिये यह वर्ष कुछ सकारात्मक बदलाव अवश्य लेकर आयेगा। यह जातक इस वर्ष अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। थोड़ी बहुत अड़चनें हर कार्य में आएंगे लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से इससे पार पा लेंगे। इन जातकों को इस वर्ष वाहन बहुत सावधानी से चलाना चाहिये, और किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपनी बातों को अपने प्रिय मित्र या जीवन साथी के साथ शेयर करें। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव के संकेत दे रहा है यह वर्ष, और आपको वाणी पर नियंत्रण रखने के विशेष सलाह सलाह दी जाती है।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनके तनाव का कारण बन सकता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं। परिवार में आज आप से कोई रूठ सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 2

Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरा साथ देता हुआ नजर आयेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, परंतु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय ठीक नहीं है। संयम से काम लें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 5

Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सावधान रहें। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को लाभ का संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 3

Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका साथ देता हुआ नजर नहीं आयेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज सुखद अनुभव महसूस करेंगे। व्यापारियों को आज बड़े लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 7

Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम से अति उत्तम की तरफ अग्रसर होगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय आज का बहुत बेहतर बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। थोड़ा सतर्क रहें, व्यापारियों को आज लाभ के संकेत नहीं हैं संभल कर निवेश करें।

आपका लकी अंक: 8

Virgo (कन्या) : आज कन्या राशि के जातक परिवारिक समस्याओं से थोड़े परेशान तो होंगे, परंतु दोपहर के बाद सब अच्छा होता दिख रहा है। स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा आज। धन संपत्ति के मामले में बहुत संभल कर रहें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में अपनी बात और अपने व्यवहार को बहुत संयमित रखें। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 9

Libra (तुला): आज तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका पूरा साथ देता हुआ दिखाई देता है। आज आप उर्जा से खुद को भरपूर महसूस करेंगे, और आपके जिंदादिल स्वभाव को कई लोगों द्वारा सराहा जायेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की बहस से आपको बचना चाहिये। व्यापारियों को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 4

Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में बहुत सावधानी बरतें। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर है आज का, परंतु प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो अनबन हो सकती है, व्यापारियों को बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 6

Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातकों को आज उनका स्वास्थ्य थोड़ा बहुत परेशान कर सकता है। धन संपत्ति के मामले और बिल्कुल भाग्यशाली नहीं है निवेश ना ही करें तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक बीतेगा। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 6

Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिये। धन संपत्ति के मामले में बिना अनुभवी व्यक्ति के सलाह के निवेश ना करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक ठाक है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन पटरी पर दिखेगा। व्यापारियों को बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 3

Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय सूझबूझ से काम लेने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को सायं काल तक लाभ अवश्य होगा।

आपका लकी अंक: 2

Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका भरपूर साथ देगा। धन संपत्ति के मामले में भी आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो समय संयम से काम लेने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप सुखद अनुभव महसूस करेंगे। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ अवश्य होगा।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान अभय सिंह ठाकुर जी का नाम सेलेक्ट हुआ हैजिनका प्रश्न उनकी माता जी से सम्बंधित है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान अभय सिंह ठाकुर जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 08 October 2020

Aditya Thackeray Breaks Silence in case of Sushant Singh Rajput Case

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने माना की वो Sushant singh rajput के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी