Daily Rashifal 07 September 2020
दैनिक राशिफल के साथ जानें 7 सितंबर को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य
राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 7 सितंबर दिन सोमवार के पूरे दिन का हाल, आप का दैनिक राशिफल, और आज यानि 7 सितंबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व
सूर्य से संबंधित गणना:
सूर्योदय : 06:02
सूर्यास्त : 18:35
जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:
7 तारीख को जन्मे जातक केतु का स्वामित्व होने के कारण अत्यंत सौम्य स्वभाव के होते हैं और अपने कार्य और चरित्र को लेकर इनका स्वभाव एकदम सेनापति जैसा होता है। यह लोग किसी को दुख में नहीं देख पाते,दूसरों की हर संभव कोशिश करने का प्रयास करते हैं। यह लोग अपने चारों तरफ से एक शांति का आवरण बनाये रखते हैं, और सदैव खुशियां बांटते रहते हैं। जो लोग इनके साथ रहते हैं उसके साथ हंसी मजाक करना इनको बहुत पसंद होता है।
कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:
वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं, 7 मूलांक वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, परंतु स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर ज्यादा समस्याएं नहीं होगी, यह वर्ष जो जातक बीपी और शुगर से पीड़ित हैं उनके लिए नुकसानदायक है। इस वर्ष अगर 7 मूलांक वाले जातक थोड़ी मेहनत भी करेंगे तो उन्हें ज्यादा सफलता मिलती हुई दिखाई देती है, इस वर्ष आपको अपनी फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी इस वर्ष हो सकता है आप अपना मकान खरीद लें।
इन लोगों के लिए शुक्रवार, गुरुवार, मंगलवार अत्यंत लकी दिन होते हैं, एवं पिंक कलर, फिरोजी कलर और रेड कलर भी अत्यंत शुभ होते हैं।
आज का दैनिक राशिफल:
Aries (मेष): आज मेष राशि के जातक अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा लेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को सायंकाल तक अच्छा लाभ होने के पूरे संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 2
Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत उत्तम महसूस करेंगे। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। व्यापारियों को बड़ा लाभ होता दिख रहा है और जो जातक व्यापारी नहीं है उनको भी सायंकाल तक कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
आपका लकी अंक: 5
Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी चिंतित ना हों, अपने रोजमर्रा के कार्यों में मन लगायें। आज धन संपत्ति के मामले में बहुत सतर्क रहें नुकसान हो सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो दिन बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आपकी समझदारी की नितांत आवश्यकता है। व्यापारियों को सायं काल तक बड़ा लाभ होता दिख रहा है।
आपका लकी अंक: 6
Cancer (कर्क): आज कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज धन संपत्ति के मामले में आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं है निवेश ना करें। परिवार के लोग आज आपसे नाराज दिखेंगे परंतु जीवन साथी आपकी हर भावना को समझेगा। प्रेम जीवन में आप भाग्यशाली हैं। व्यापारियों को आज उत्तम लाभ होना तय है।
आपका लकी अंक: 7
Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातक जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं परंतु चंद्रमा की स्थिति आज आपको धन लाभ अवश्य कराएगी कराएगी पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक बीतेगा प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भाग्यशाली हैं आप व्यापारियों को आज कुछ मुनाफा होना तय है।
आपका लकी अंक: 3
Virgo (कन्या) : आज कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय सूझबूझ से काम लेने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को सायं काल तक लाभ अवश्य होगा ।
आपका लकी अंक: 2
Libra (तुला) : आज तुला राशि के जातक अपने स्वास्थ्य में बहुत सुधार महसूस करेंगे वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में भी आप बहुत भाग्यशाली हैं आज परंतु परिवार के लोगों से कुछ खटपट हो सकती है आज व्यापारियों को सायं काल तक बहुत अच्छे लाभ के संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 8
Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातक किसी को भी तल्ख़ जवाब देने से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ा रह सकता है धन संपत्ति के मामले में खुद को आज बिल्कुल भाग्यशाली महसूस नहीं करेंगे आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक है परंतु जीवनसाथी से अनबन संभव है, प्रेम जीवन में भी संभल कर रहने की आवश्यकता है, आज ब्रेकअप हो सकता है। व्यापारियों को नुकसान होता दिख रहा है, संभल कर रहें।
आपका लकी अंक: 9
Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातक स्वास्थ्य में थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं, परंतु धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक बीतेगा आज का दिन। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुद को बहुत लकी महसूस करेंगे। व्यापारियों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आपका लकी अंक: 4
Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरे रहेंगे परंतु सायं काल तक कुछ अच्छे समाचार अवश्य मिलेंगे। धन संपत्ति के मामले में आप भाग्यशाली हैं। आज परिवार के लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी बेहतर महसूस करेंगे। आज व्यापारियों को थोड़ा बहुत लाभ होता दिख रहा है।
आपका लकी अंक: 2
Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य में कमी महसूस करेंगे और धन संपत्ति के मामले में आज आपको सतर्क रहना चाहिये।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में आज आप खुद को बहुत लकी फील करेंगे। आज व्यापारियों को नुकसान हो सकता है साझेदारों से बात करके ही किसी प्रकार का रिस्क उठायें।
आपका लकी अंक: 4
Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातक स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से परेशान रह सकते हैं परंतु सायं काल तक सब ठीक होता दिख रहा है, धन संपत्ति के मामले में आपको कुछ लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय आज का बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप भाग्यशाली हैं। व्यापारियों को दोपहर के बाद बड़ा लाभ होना तय है।
आपका लकी अंक: 8
जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.
सवाल आपके जवाब हमारे:
ई-मेल के जवाब:
प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान गोविन्द सावंत जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान गोविन्द सावंत जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।
जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:
(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।
Comments
Post a Comment