Sachin and Gehlot will meet tomorrow after rebellion in Rajasthan government

 राजस्थान सरकार में हुए विद्रोह के बाद सचिन और गहलोत का कल होगा मिलन

Rajasthan Government Crisis : राजस्थान में कल होने वाले विधायक दल की बैठक में दोनों नेता सचिन (Sachin Pilot) और गहलोत (Ashok Gehlot) होंगे आमने सामने.

जयपुर: राजस्थान सरकार का सियासी संकट (Rajasthan Government Crisis) समाप्त होने की घोषणा के तीन दिन बाद सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट (Sachin Pilot) से मुलाकात करेंगे. कयास लगाया जा रहा है कि कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों का आमना-सामना हो सकता है. राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले यह बैठक रखी गई है. राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र 14 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. करीब एक महीने के सियासी घमासान के बाद सचिन पायलट की घर वापसी हो गई हैं.


राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद मंगलवार को जयपुर लौटे थे. कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायतों को दूर किया जाएगा. हालांकि, उनके जयपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री गहलोत जैसलमेर के लिए निकल गए थे, जहां कांग्रेस के 100 विधायकों को रखा गया था.

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायक इस राजनीतिक टकराव से "स्वाभाविक रूप से परेशान" हैं, लेकिन हर किसी को आगे बढ़ना चाहिए. संवाददाताओं से बात करते हुए गहलोत ने कहा की, "जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ, उससे विधायक वास्तव में परेशान थे. मैंने उन्हें समझाया कि कभी-कभी हमें सहनशील होने की आवश्यकता होती है यदि हमें राष्ट्र, राज्य और लोगों की सेवा करनी है और लोकतंत्र को बचाना है."

आगे उन्होंने कहा की, "हमें गलतियों को माफ करना होगा और लोकतंत्र की खातिर एकजुट होना होगा. मेरे साथ 100 से अधिक विधायक खड़े हुए हैं. यह अपने आप में उल्लेखनीय है." बता दें कि गहलोत खेमे के विधायक आज जयपुर लौट आए हैं और सीधे फेयरमाउंट होटल पहुंचे. राजस्थान कांग्रेस में बगावत के वक्त भी ये विधायक इसी होटल में ठहरे थे. संभावना है कि विधायक शुक्रवार को विधानसभा सत्र तक यहां ही रहेंगे.


Comments

Popular posts from this blog

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all