Daily Rashifal 29 August 2020

 

दैनिक राशिफल के साथ जाने अपने जन्म 29 August 2020 दिवस से जुड़े रहस्य

आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन का हाल, आप का राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 05:56
सूर्यास्त : 18:45

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

सर्वप्रथम आज जन्में जातकों और नारी शक्तियों को एस्ट्रो मुकेश वत्स एवं thejai.com परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें, 29 तारीख को जन्मे जातक चंद्र का स्वामित्व होने के कारण दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ अत्यंत रचनात्मक भी होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति बहुत उत्तम होती है। यह जातक सदैव कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं।



इन जातकों का ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा होता है, और यह लोग खुद को सदैव आकर्षक बना कर रखते हैं। यह जातक भावुक किस्म के होते हैं परंतु किसी को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। बातों के पक्के होते हैं, थोड़े जिद्दी और जुनूनी भी होते हैं। कई बार इन्हें ज्यादा मेहनत के बाद भी कम आर्थिक परिणाम मिलते हुए देखे गये हैं।

कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 2 के स्वामी चंद्र होते हैं, 2 मूलांक वाले लोगों को इस वर्ष जीवन के लगभग हर क्षेत्र में एक बदलाव लेकर आयेगा जिसकी वजह से काफी महत्वपूर्ण रहेगा आपका यह वर्ष। यदि बात करें कुछ नुकसान की तो आप इसे अपनी भावुकता को कम करके, और अपने व्यवहार में न कहने की आदत डाल कर कम कर सकते हैं।

इस वर्ष आपका यात्रा करने का खूब मन होगा और अपने साथी और परिवार के साथ आप अच्छा वक्त भी बिताएंगे। कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आ सकती हैं, जिसमें प्रेम की छोड़ी परीक्षा हो जाये आपके। बात करें अगर किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों की तो वर्ष के अंत तक कुछ न कुछ हाथ लग सकता है। इस वर्ष कोई पुराना रिश्ता आपके लिए कुछ नई सीख लेकर जीवन में आ सकता है।

इन लोगों के लिए रविवार(Sunday), सोमवार(Monday) और शुक्रवार(Friday) दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और क्रीम कलर, लाइट ग्रीन कलर और ग्रीन कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होता हैं।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर उत्तम महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में भी आज आप भाग्यशाली हैं।पारिवारिक दृष्टिकोण से आज आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में मन प्रसन्न प्रसन्न करने वाली घटनाएं होंगी। व्यवसाय में आज संभल कर रहें बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आपका लकी अंक: 1

Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है, परंतु सायं काल तक सब ठीक होता दिख रहा है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बहुत बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां मिलती हुई दिखाई देती हैं। व्यापारियों को उच्च कोटि के लाभ होंगे आज ।

आपका लकी अंक: 1

Gemini (मिथुन): आज मिथुन राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं, व्यापार में भी आज घाटा होता दिख रहा है। पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन ठीक-ठाक बीतेगा, और नौकरी पेशा लोगों को थोड़े बहुत धन लाभ की उम्मीद है, परंतु आज स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा।

आपका लकी अंक: 8

Cancer (कर्क): आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सुखद अनुभव महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में सायं काल तक आज अवश्य लाभ होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज का दिन बहुत उत्तम है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहें। व्यापारियों को आज बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 2

Leo (सिंह): आज सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य में उत्तम सुधार महसूस करने वाले हैं। धन संपत्ति के मामले में आज आपको लाभ अवश्य होगा। चंद्रमा की स्थिति परिवार में समन्वय लेकर आयेगी, आप अत्यंत प्रसन्न महसूस करेंगे खुद को। प्रे प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार प्रसन्नता महसूस करने वाले हैं आप। व्यापारियों को उच्च कोटि का लाभ अवश्य होगा आज ।

आपका लकी अंक: 1

Virgo (कन्या) : कन्या राशि के जातकों को आज अच्छी ऊर्जा महसूस होगी उनके अंदर, सेहत आपका पूरा साथ देने वाली है आज। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार खुशियां प्राप्त करेंगे,आपका प्रिय आपके लिए अच्छे पकवान भी बनायेगा आज। व्यापारियों के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है।

आपका लकी अंक: 8

Libra (तुला): तुला राशि के जातकों को आज समाज के लिए कुछ कर जाने का दिन है, स्वास्थ्य बेहतर होता हुआ दिखाई देगा आपको। धन संपत्ति के मामले में आज बहुत भाग्यशाली हैं आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आपको आज बहुत खुशियां मिलने वाली हैं। व्यापारियों को थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 1

Scorpio (वृश्चिक): आज कार्य की अधिकता से बचना चाहिये नहीं तो थकान और बढ़ सकती है स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं, पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बिल्कुल ठीक नहीं है।संभलकर वाणी का प्रयोग संभलकर करें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी अनबन के संकेत दे रहे हैं आपके ग्रह। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ के योग बनेंगे।

आपका लकी अंक: 3

Sagittarius (धनु): धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका पूरा साथ देता हुआ दिखाई देता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं, बच्चों की पढ़ाई पर आज खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में तल्ख व्यवहार न करें, अन्यथा बात बहुत बिगड़ सकती है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है, संभलकर निवेश करने की सलाह है।

आपका लकी अंक: 9

Capricorn (मकर): मकर राशि के जातक आज स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से परेशान रह सकते हैं। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा आपका। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में मधुरता की ओर बढ़ेंगे, परंतु व्यापारियों को आज कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है सतर्क रहें।

आपका लकी अंक: 9

Aquarius (कुम्भ) : कुंभ राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य में लगातार सुधार महसूस करेंगे, परंतु धन संपत्ति के मामले में बहुत संभल कर रहे हैं निवेश ना ही करें तो बेहतर है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में बड़ी तकरार के पूरे संकेत हैं। व्यापारियों को आज थोड़े बहुत लाभ अवश्य होंगे।

आपका लकी अंक: 7

Pisces (मीन): मीन राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े से तनाव में रह सकते हैं, परंतु शाम तक सब ठीक होता दिख रहा है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं लाभ होना तय है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक ठाक है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज बहुत सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। व्यापारियों को बड़े लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमती अकांक्षा दुबे जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमती अकांक्षा दुबे जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 08 October 2020

Aditya Thackeray Breaks Silence in case of Sushant Singh Rajput Case

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने माना की वो Sushant singh rajput के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी