Daily Rashifal 21 August 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जाने अपने जन्म दिवस से जुड़े रहस्य

आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन 21 August 2020 का हाल, आप का राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 05:53
सूर्यास्त : 18:54

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

21 तारीख को जन्मे जातकों के स्वामी गुरु होते हैं, गुरु ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह जातक अत्यंत बुद्धिमान होने के साथ-साथ धनाढ्य और सफल भी होते हैं। यदि बात करें ज्ञान की तो गुरु ग्रह का स्वामित्व होने के कारण यह लोग मानसिक क्षमता से परिपूर्ण होते हैं और इनको हर चीज का ज्ञान होता है। जन्मजात नेतृत्व कर्ता होते हैं और अनुशासन इनके हर बात में झलकता है।

यह जातक अपना व्यावहार एक शासक की तरह रखते हैं, और स्पष्ट वादी होते हैं। किसी भी कार्य में बरती गई जरा सी भी ढिलाई इनको पसंद नहीं है कई बार इन्हीं स्वभावों के कारण इनके विरोधी भी बन जाते हैं। यह व्यवसाय और नौकरी दोनों प्रकार के कार्य में सफलता पा सकते हैं।


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020 :

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 3 के स्वामी गुरु होते हैं, 3 मूलांक वाले लोगों को इस वर्ष जीवन के लगभग हर क्षेत्र में एक परेशानी भरा बदलाव आयेगा, परंतु आपको इस वर्ष मिली हर चुनौती का सामना अपने धैर्य से करना पड़ेगा, तभी भविष्य के लिए अच्छे फल मिलने की संभावना बनेगी। आपको इस वर्ष दांपत्य जीवन पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा, और अपने कार्य पर पूरा ही फोकस रखना पड़ेगा।

किसी से भी किसी प्रकार की बहस इस वर्ष नहीं करनी है आपको क्योंकि वर्ष के अंत तक स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी थोड़े बुरे दिन रहेंगे नुकसान भी हो सकता है और ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर मूलांक 3 वालों को इस वर्ष पूरा ईमानदारी से और धैर्य से बिताना है।

इन लोगों के लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और येलो कलर, पिंक कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होते हैं।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries: मेष राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल सतर्क रहना चाहिये। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत अच्छा है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुखद अनुभव करेंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम दिन हो सकता है।

आपका लकी अंक: 6

Taurus: वृष राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। धन संपत्ति के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय आज का बहुत बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खटपट संभव है, व्यापारियों को छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 5

Gemini: मिथुन राशि के जातक आज लगातार खुद को दुविधा में पायेंगे परंतु आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपके तनाव का कारण रहेगा। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से थोड़ी अनबन होने के कारण तनाव रह सकता है। व्यापारियों को आज बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 4

Cancer: कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ दुरुस्त रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं है संभल कर निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज कई सकारात्मक पहलू नजर आयेंगे। व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होना तय है।

आपका लकी अंक: 7

Leo: सिंह राशि के जातकों को आज उनका स्वास्थ्य उनको आत्मविश्वास से भरा रखेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, परंतु परिवार में आज कोई आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आप लगातार प्रसन्नता महसूस करेंगे। व्यापारियों को छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 5

Virgo: कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका पूरा साथ देता हुआ दिखाई देता है। आज आप उर्जा से खुद को भरपूर महसूस करेंगे, और आपके जिंदादिल स्वभाव को कई लोगों द्वारा सराहा जायेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा।पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की बहस से आपको बचना चाहिये। व्यापारियों को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 4

Libra: तुला राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त समय व्यतीत करेंगे। सेहत आपका भरपूर साथ देगी। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं संभल कर ही निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय को बेहतर नहीं कहा जा सकता। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। सायं काल तक सब ठीक हो जायेगा। व्यापारियों को सायं काल तक थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 6

Scorpio: वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक-ठाक रहेगा, धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत लाभ होते दिखते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बेहतर रहेगा, परंतु जीवन साथी से तल्ख़ रवैया बिल्कुल ना अपनायें, प्रेम जीवन में आज ब्रेकअप हो सकता है, व्यापारियों को आज बड़े लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 8

Sagittarius: धनु राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं, परंतु घबरायें नहीं। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं लाभ होना निश्चित सा है। पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़े तनाव झेलने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभूति होगी व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ होंगे।

आपका लकी अंक: 5

Capricorn: मकर राशि के जातक आज स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आपको सायं काल तक लाभ होना निश्चित है। पारिवारिक दृष्टिकोण से संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आज व्यापारियों को घाटे से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 5

Aquarius: कुंभ राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं, परंतु घबरायें नहीं। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं लाभ होना निश्चित सा है। पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़े तनाव झेलने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभूति होगी व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ होंगे।

आपका लकी अंक: 3

Pisces: मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में लगातार सुधार महसूस होगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, लाभ की स्थितियां बन रही हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का जीवन बहुत अच्छा गुजरेगा। परंतु जीवन साथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। प्रेम जीवन और व्यवसाय में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज महोदया रक्षिता तिवारी जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें,महोदया रक्षिता तिवारी जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments