Daily rashifal 19 August 2020
दैनिक राशिफल के साथ जाने अपने जन्म दिवस से जुड़े रहस्य
आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन का हाल, आप का राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
सूर्य से संबंधित गणना:
सूर्योदय : 05:52
सूर्यास्त : 18:56
जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:
19 तारीख को जन्मे जातक अत्यंत तेजवान होते हैं क्योंकि इन पर सूर्य देव की पूरी कृपा रहती है, यह लोग अपनी सोच को बहुत पवित्र रखते हैं और बहुत रचनात्मक होते हैं। यह जातक अपने संबंधियों से बड़े ही मिलनसार स्वभाव से मिलते हैं, इनसे एक बार मिलने वाला इनका दोस्त हो जाता है। सूर्य के जैसे ही बहुत अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। साथ ही साथ बड़े ही स्पष्ट वादी और हाजिर जवाब होते हैं। खुद को फैशन के हिसाब से बदलना इन को बखूबी आता है।
कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:
इन लोगों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी समस्याएं लेकर आयेगा। करियर में यह लोग बहुत अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। इस वर्ष आप अपने उत्साह की वजह से अपने समाज में जाने जाएंगे,प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए अवश्य बहुत अच्छा बीतने वाला है, परंतु वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष दांपत्य जीवन में तनाव लगातार बना रहेगा।
इन लोगों के लिए रविवार (Sunday), सोमवार (Monday) अत्यंत लकी दिन होते हैं एवं पीला (Yellow), सुनहरा (Golden) तथा भूरा (Brown) रंग भी अत्यंत शुभ होता है।
आज का दैनिक राशिफल:
Aries: मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका भरपूर साथ देने वाला है। आज पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को छिटपुट लाभ के संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 7
Taurus: वृषभ राशि के जातकों को आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है।धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर रहेगा आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। व्यापारियों को बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।
आपका लकी अंक: 7
Gemini: मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, धन संपत्ति के मामले में बहुत सजग रहें, प्रेम जीवन आज थोड़ा बिगड़ा रह सकता है, व्यवसायियों के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं, वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
आपका लकी अंक: 5
Cancer: कर्क राशि के जातक संबंधी समस्याओं में आज गिरावट महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामलों में आप आज भाग्यशाली नहीं है। प्रेम जीवन में बहुत संभल कर रहें आज ब्रेकअप हो सकता है, व्यापारियों को थोड़ा बहुत लाभ अवश्य होगा, वैवाहिक और परिवार जीवन में भी सजग रहने की आवश्यकता है।
आपका लकी अंक: 8
Leo: सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, और सुधरता हुआ दिखेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़े अनबन के संकेत हैं। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने निश्चित हैं।
आपका लकी अंक: 7
Virgo: कन्या राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य में लगातार सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक ठाक है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज कई सुखद अनुभव महसूस करेंगे। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक लाभ के संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 5
Libra: तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बहुत उत्तम रहने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक नहीं है, परिवार में कलह के संकेत हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को छिटपुट लाभ के संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 7
Scorpio: वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उत्तम रहने वाला है। आप धन संपत्ति के मामले में आज बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बेहतर नहीं कहा जा सकता, परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में अच्छे अनुभव प्राप्त होते रहेंगे। व्यापारियों को बड़े लाभ होने के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।
आपका लकी अंक: 9
Sagittarius: धनु राशि के जातकों को चंद्रमा की स्थिति आज उनके स्वास्थ्य में थोड़े विकार उत्पन्न कर सकती है। संयम से रहें और अपनी खराब तबीयत से ध्यान हटाने की कोशिश करें। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, लाभ ही लाभ दिख रहा है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक ठाक बीतेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापारियों को आज नुकसान हो सकता है इसलिए संभल कर निवेश करने की सलाह है।
आपका लकी अंक: 6
Capricorn: मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर की तरफ जाता हुआ दिखेगा,और आपका व्यक्तित्व लोगों को स्वत: आकर्षित करेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बेहतर है आज का। यह कहना गलत ना होगा कि यह दिन आज आपका ही है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे।व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने निश्चित हैं।
आपका लकी अंक: 6
Aquarius: कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका साथ देगा, और आपका कोई सपना आज हकीकत में बदल सकता है, परंतु आपको अपने उत्साह को काबू में करके रखना है। धन संपत्ति के मामले में बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं आपके ग्रह। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय में बेहतर रहेगा आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिखेगी। आज व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।
आपका लकी अंक: 4
Pisces: मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक-ठाक रहेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक बीतेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में लगातार संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज सायं काल तक छिटपुट लाभ के संकेत हैं।
आपका लकी अंक: 2
हमारे साथ आज जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.
सवाल आपके जवाब हमारे:
ई-मेल के जवाब:
प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है। इसलिए हमने उनमें से एक कैंडिडेट सेलेक्ट किया और लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान अनुज पाण्डेय जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आपको आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान अनुज पाण्डेय जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।
जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमार पता astro@thejai.com,प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:
(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।
Comments
Post a Comment