Daily Rashifal 10 August 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जाने अपने जन्म दिवस से जुड़े रहस्य

आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन 10 August 2020 का हाल, आप का दैनिक राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 05:47
सूर्यास्त : 19:05

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

10 तारीख को जन्मे जातक सूर्य का स्वामित्व होने के कारण, इन जातकों के लिए यह कहना कि अपने मन के बादशाह होते हैं गलत नहीं होगा, क्योंकि यह खुद भी बहुत प्रसन्न होते हैं और, अपने आसपास के लोगों को प्रसन्न रखते हैं। जिस प्रकार सूर्य चंद्रमा को भी प्रकाश देता है।

यह जातक भगवान के आशीर्वाद से स्वस्थ शरीर के मालिक होते हैं और उनके माथे का तेज बरबस ही लोगों को आकर्षित करता है। यह जिस काम में लग जाते हैं उस में लगे रहते हैं और उसे पूरा करके ही उठते हैं। यह जातक जितना सम्मान देना पसंद करते हैं उतना खुद के लिए भी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इन्हें समाज में मान सम्मान मिलता भी है।शासन प्रशासन और चिकित्सा में यह लोग बहुत अच्छा करके दिखाते हैं।


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020 :

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 1 के स्वामी सूर्य होते हैं, 1 मूलांक वाले लोगों को इस वर्ष जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और इन लोगों को पदोन्नति की भी संभावनाएं बनेंगी पारिवारिक जीवन में थोड़े बहुत तनाव रह सकते हैं

आपको प्रेम संबंधी मामलों में बहुत सोच समझकर कदम बढ़ाना चाहिए, 1 मूलांक वालों का दांपत्य जीवन इस वर्ष बहुत अनुकूल रहेगा आप अपने जीवनसाथी को और अच्छे से समझ पायेंगे,आपको चाहिए कि आप गुस्सा ना करें और अत्यधिक बड़बोले होने से बचें ।

इन लोगों के लिए रविवार एवं सोमवार दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और येलो कलर गोल्डन कलर और ब्राउन कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होता हैं।

आज का दैनिक राशिफल

Aries: मेष राशि के जातकों को आज अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिये, और ध्यान रखना चाहिये कि कहीं भी बैठने से पहले उस स्थल की जांच पड़ताल अवश्य करें। धन संपत्ति के मामले में आज आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा ठीक नहीं है, संभल कर बात करें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज तकरार बढ़ सकती है। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ अवश्य होंगे।

आपका लकी अंक: 6

Taurus: वृष राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे, और अपने स्वास्थ्य पर विशेष समय भी देंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतरीन बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिखेगी, व्यापारियों को आज छिटपुट लाभ के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 5

Gemini: मिथुन राशि के जातकों को आज अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखने चाहिये और सोच को ऊंचा रखना चाहिये। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। उनके मामले में आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं, पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर से बेहतरीन होने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशियां बरसती रहेंगी, आज व्यापारियों को उच्च कोटि के लाभ अवश्य होंगे।

आपका लकी अंक: 3

Cancer: कर्क राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस होगा कि उनकी पांचो उंगली घी में है। क्योंकि आज आप अत्यंत स्वस्थ महसूस करेंगे। जिससे पूरे दिन में चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। धन संपत्ति के मामले में आवाज आप मामले में भी आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ अवश्य करायेंगे उनके सकारात्मक ग्रह।

आपका लकी अंक: 7

Leo: आज सिंह राशि के जातकों को भावुकता की वजह से पूरे दिन तनाव जैसा बना रहेगा, और स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी महसूस कर सकते हैं। आपको चाहिए कि ज्यादा ना सोचें, धन संपति मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं। आप को लाभ अवश्य देंगे आपके ग्रह, पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा संभल कर बातचीत करने वाला है, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिखेगी। व्यापारियों को आज सायं काल तक कुछ लाभ के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 5

Virgo: कन्या राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी महसूस कर सकते हैं, धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संभलकर वार्तालाप करें नहीं तो बात विवाद तक पहुंच सकती है। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके सकारात्मक ग्रह।

आपका लकी अंक: 3

Libra: तुला राशि के जातकों को आज चंद्रमा की स्थिति अत्यंत निष्ठावान और सकारात्मक सोच वाला बनाएगी, स्वास्थ्य आपका भरपूर साथ देता हुआ दिखेगा आज। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली हैं तो संभलकर निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर बीतने वाला है प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज यादें संजोने का दिन है, अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ अवश्य होंगे।

आपका लकी अंक: 6

Scorpio: वृश्चिक राशि के जातकों को आज चाहिए कि हाथ पे हाथ रख कर के ना बैठें। स्वास्थ्य के लिए मेहनत करना शुरू करें, धन संपत्ति के मामले में आज थोड़े कम भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज पुराने विवाद समाप्त हो जाएंगे और आपको खुशियां प्राप्त होंगी। व्यापारियों को आज छिटपुट लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 7

Sagittarius: धनु राशि के जातकों का रुख आज अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है। इसी वजह से आज स्वास्थ्य आपका पूरा सहयोग करेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली नहीं है, आपको चाहिए कि सलाह लेकर ही निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतरीन बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी आज खुशियां बरसती हुई दिखेंगी। व्यापारियों को आज थोड़े बहुत नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आपका लकी अंक: 4

Capricorn: मकर राशि के लोग आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, या लेने के लिए बाध्य हो सकते हैं, आज अकस्मात आपको धन लाभ होने वाला है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा कम साथ देता हुआ दिखता है आपका। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।

पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है, सब मिलजुल कर रहेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में लगातार प्रसन्नता का अनुभव करेंगे आज आप। व्यापारियों को आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आपका लकी अंक: 4

Aquarius: कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका भरपूर सहयोग करने वाला है, उर्जा से लबरेज रहेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा संभल के रहने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज कई सुखद यादें आपको प्रसन्न कर जायेंगी, आप कुछ गीत गुनगुनायेंगे। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ होंगे।

आपका लकी अंक: 2

Pisces: मीन राशि के जातकों का आज दिन बहुत व्यस्त बीतने वाला है परंतु स्वास्थ्य फिर भी ठीक रहने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं, थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं आपको। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक से बेहतर की ओर बढ़ चलेगा, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिखेगी। व्यापारियों को आज छिटपुट लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके सकारात्मक ग्रह।

आपका लकी अंक: 9

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान सुनील शास्त्री जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान सुनील शास्त्री जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 06 October 2020

Daily Rashifal 02 November 2020

Daily Rashifal 08 October 2020