Daily Rashifal 1 September 2020

 दैनिक राशिफल के साथ जानें 1 सितंबर  को जन्में लोगों से जुड़े रहस्य

राधे राधे प्रिय पाठकों हम एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाये हैं आज 1 सितंबर दिन मंगलवार के पूरे दिन का हाल, आप का राशिफल, और आज यानि 1 सितंबर को जन्में लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 05:59
सूर्यास्त : 18:42

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

1 तारीख को जन्मे जातक सूर्य का स्वामित्व होने के कारण, इन जातकों के लिए यह कहना कि अपने मन के बादशाह होते हैं गलत नहीं होगा, क्योंकि यह खुद भी बहुत प्रसन्न होते हैं और, अपने आसपास के लोगों को प्रसन्न रखते हैं। जिस प्रकार सूर्य चंद्रमा को भी प्रकाश देता है।

Daily Rashifal 1 September 2020


यह जातक भगवान के आशीर्वाद से स्वस्थ शरीर के मालिक होते हैं और उनके माथे का तेज बरबस ही लोगों को आकर्षित करता है। यह जिस काम में लग जाते हैं उस में लगे रहते हैं और उसे पूरा करके ही उठते हैं। यह जातक जितना सम्मान देना पसंद करते हैं उतना खुद के लिए भी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इन्हें समाज में मान सम्मान मिलता भी है। शासन, प्रशासन और चिकित्सा में यह लोग बहुत अच्छा करके दिखाते हैं। यह जातक अपने संबंधियों से बड़े ही मिलनसार स्वभाव से मिलते हैं, इनसे एक बार मिलने वाला इनका दोस्त हो जाता है

कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020 :

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 1 के स्वामी सूर्य होते हैं, 1 मूलांक वाले लोगों को इस वर्ष जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और इन लोगों को पदोन्नति की भी संभावनाएं बनेंगी पारिवारिक जीवन में थोड़े बहुत तनाव रह सकते हैं

आपको प्रेम संबंधी मामलों में बहुत सोच समझकर कदम बढ़ाना चाहिए, 1 मूलांक वालों का दांपत्य जीवन इस वर्ष बहुत अनुकूल रहेगा आप अपने जीवनसाथी को और अच्छे से समझ पायेंगे,आपको चाहिए कि आप गुस्सा ना करें और अत्यधिक बड़बोले होने से बचें ।

इन लोगों के लिए रविवार एवं सोमवार दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और येलो कलर गोल्डन कलर और ब्राउन कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होता हैं।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries (मेष): आज मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत उम्दा महसूस करेंगे, आज पूरे दिन आपकी सेहत आपका साथ देगी। धन संपत्ति मामले में आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक ठाक है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज अनबन संभव है।आज व्यापारियों को उनके ग्रह बड़े लाभ कराते दिख रहे हैं।

आपका लकी अंक: 4

Taurus (वृषभ): आज वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने का दिन है, धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा दिन है। आज व्यापारियों को सायं काल तक बड़े लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप नये आयाम स्थापित करेंगे।

आपका लकी अंक: 2

Gemini (मिथुन) : आज मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से चिड़चिड़े हो सकते हैं, धन संपत्ति के मामले में आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज अनेक प्रकार की खुशियां महसूस करेंगे आप। व्यापारियों को बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 8

Cancer (कर्क) : आज कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य में लगातार सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आपको लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी,पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय ठीक नहीं है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आप आज सुखद अनुभव करेंगे। व्यापारियों को आज छिटपुट नुकसान हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 3

Leo (सिंह) : आज सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे, धन संपत्ति के मामले में भी आज अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे आपको। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा खराब है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में बहुत सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज कुछ लाभ होगा ।

आपका लकी अंक: 5

Virgo (कन्या) : आज कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, और सुधरता हुआ दिखेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़े अनबन के संकेत हैं। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने निश्चित हैं।

आपका लकी अंक: 6

Libra (तुला) : आज तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका भरपूर साथ देने वाला है। आज पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संपत्ति के मामले में आज आप अत्यंत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को छिटपुट लाभ के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 7

Scorpio (वृश्चिक): आज वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य उनका पूरी तरीके से साथ देगा। आप अपने शरीर में स्फूर्ति महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा संभल कर चलने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में बढ़िया महसूस करेंगे। व्यापारियों को बहुत अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं आज के ग्रह ।

आपका लकी अंक: 8

Sagittarius (धनु): आज धनु राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतर महसूस करेंगे। आज धन संपत्ति के मामले में भी बहुत भाग्यशाली हैं आप, आज आपको लाभ होता दिख रहा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत अच्छा है, आज वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन में एक सुखद अनुभव आपको आनंदित कर जायेगा, व्यापारियों को आज नुकसान हो सकता है, संभल कर रहने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 9

Capricorn (मकर): आज मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर बहुत उत्तम महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आप। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय अच्छा नहीं है, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संबंधों में आज कुछ कटु अनुभव हो सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने तय है।

आपका लकी अंक: 3

Aquarius (कुम्भ): आज कुंभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य में लगातार सुधार महसूस करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा गड़बड़ है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज थोड़े नुकसान के संकेत हैं, संभलकर निवेश करें।

आपका लकी अंक: 4

Pisces (मीन): आज मीन राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, परंतु सायं काल तक सब ठीक हो जायेंगे, धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। आज के निवेश आपको फायदे देकर जायेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। परिवार के लोग मेलजोल से रहेंगे। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आपको अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अनबन हो सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक-ठाक है।

आपका लकी अंक: 6

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान रविशंकर अस्थाना जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, श्रीमान रविशंकर अस्थाना जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।


Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 08 October 2020

Aditya Thackeray Breaks Silence in case of Sushant Singh Rajput Case

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिया चक्रवर्ती ने माना की वो Sushant singh rajput के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी