Daily Rashifal 07 August 2020

 आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन 7 August 2020 का हाल, आप का राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना

सूर्योदय : 05:46

सूर्यास्त : 19:07

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष

7 तारीख को जन्मे जातक केतु का स्वामित्व होने के कारण अत्यंत सौम्य स्वभाव के होते हैं और अपने कार्य और चरित्र को लेकर इनका स्वभाव एकदम सेनापति जैसा होता है। यह लोग किसी को दुख में नहीं देख पाते,दूसरों की हर संभव कोशिश करने का प्रयास करते हैं। यह लोग अपने चारों तरफ से एक शांति का आवरण बनाये रखते हैं, और सदैव खुशियां बांटते रहते हैं। जो लोग इनके साथ रहते हैं उसके साथ हंसी मजाक करना इनको बहुत पसंद होता है।


कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं, 7 मूलांक वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं, परंतु स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर ज्यादा समस्याएं नहीं होगी, यह वर्ष जो जातक बीपी और शुगर से पीड़ित हैं उनके लिए नुकसानदायक है। इस वर्ष अगर 7 मूलांक वाले जातक थोड़ी मेहनत भी करेंगे तो उन्हें ज्यादा सफलता मिलती हुई दिखाई देती है, इस वर्ष आपको अपनी फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी इस वर्ष हो सकता है आप अपना मकान खरीद लें।

इन लोगों के लिए रविवार एवं सोमवार अत्यंत लकी दिन होते हैं, एवं येलो कलर, ग्रीन कलर और अन्य लाइट कलर भी अत्यंत शुभ होते हैं।

आज का दैनिक राशिफल

Aries: मेष राशि के जातक आज पूरे दिन अपने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से थोड़े परेशान रहेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा नहीं है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।प्रेमी प्रेमिका के बीच में आज ब्रेकअप तक बात पहुंच सकती है। व्यापारियों को सायं काल तक थोड़ा लाभ होता दिख रहा है।

आपका लकी अंक: 5

Taurus: वृष राशि के जातक आज प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुद को अत्यंत भाग्यशाली महसूस करेंगे। व्यापारियों को दोपहर के बाद थोड़ा बहुत लाभ होता दिखेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा कलह का माहौल रह सकता है। धन संपत्ति के मामले में आज सायं काल तक कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा आपको ।

आपका लकी अंक: 4

Gemini: मिथुन राशि के जातक आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें महसूस करेंगे, ख़ास करके वह लोग जिनको उच्च रक्तचाप की समस्या है, धन संपत्ति के मामले में आज आप बिल्कुल भाग्यशाली नहीं है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा उलझा दिन है, परंतु जीवन साथी पूरा साथ देगा। व्यापारियों को आज लाभ होने के पूरे संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 2

Cancer: कर्क राशि के जातक आज स्वास्थ्य में बहुत उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी आज आप बहुत तनावपूर्ण माहौल महसूस करेंगे, परंतु धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। परिवार के लोग आपसे रुष्ट हो सकते हैं। व्यापारियों को धन लाभ होने के पूरे संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 4

Leo: सिंह राशि के जातकों को आज चाहिये कि अपने स्वस्थ्य के बारे में ज्यादा सोचे नहीं। अपने कार्य में मन लगायें। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं और वैवाहिक जीवन में भी, व्यापारियों को आज बहुत बड़ा लाभ होने के पूरे संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 3

Virgo: कन्या राशि के जातकों को आज खुलकर जीने का मौका मिलेगा और आप खुलकर जीयेंगे भी। सेहत आपका भरपूर साथ देगी। धन संपत्ति के मामले में आप आज बहुत भाग्यशाली हैं, पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा संभल कर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 7

Libra: तुला राशि के जातकों को आज अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए बैठकर प्लान बनाना चाहिये। आपका स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है आज। धन संपत्ति के मामले में आज आप पूर्ण भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता संभल कर रहें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में समरसता बनी रहेगी। व्यापारियों को आज सायं काल तक अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 5

Scorpio: वृश्चिक राशि के जातकों को चाहिए कि आज किसी के भी बारे में कुछ भी सोचने से पहले बैठकर खुद दो बार सोचें, हो सकता है आपका गलत सोचना किसी को आघात पहुंचा जाये। सेहत आपकी आज आपके तनाव का कारण हो सकती है। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक बीतने वाला है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापारियों को दोपहर के बाद थोड़े बहुत लाभ हो सकते हैं।

आपका लकी अंक: 6

Sagittarius: धनु राशि के जातक आज अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा लेंगे। धन संपत्ति के मामले में आज आप थोड़े भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को सायंकाल तक अच्छा लाभ होने के पूरे संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 3

Capricorn: मकर राशि के जातक आज अपने दिल दिमाग से शक नामक बीमारी को निकाल कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा यह आपका स्वास्थ्य और खराब कर सकता है। धन संपत्ति के मामले में आज थोड़े भाग्यशाली हैं आप। परिवार के लोग आपकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में गाड़ी है आज पटरी पर नहीं है। व्यापारियों को चाहिए कि आज निवेश संभलकर करें।

आपका लकी अंक: 4

Aquarius: कुंभ राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत उत्तम महसूस करेंगे। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में भी आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। व्यापारियों को बड़ा लाभ होता दिख रहा है और जो जातक व्यापारी नहीं है उनको भी सायंकाल तक कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आपका लकी अंक: 8

Pisces: मीन राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी चिंतित ना हों, अपने रोजमर्रा के कार्यों में मन लगायें। आज धन संपत्ति के मामले में बहुत सतर्क रहें नुकसान हो सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो दिन बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आपकी समझदारी की नितांत आवश्यकता है। व्यापारियों को सायं काल तक बड़ा लाभ होता दिख रहा है।

आपका लकी अंक: 8

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है.

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है,और लकी ड्रा के माध्यम से आज श्रीमान सत्यम तिवारी जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें,श्रीमान सत्यम तिवारी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:
(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 02 November 2020

Daily Rashifal 06 October 2020

Daily Rashifal 02 October2020