दैनिक राशिफल के साथ जाने अपने जन्म दिवस से जुड़े रहस्य

आज मैं एस्ट्रो मुकेश वत्स आपके लिए लाया हूँ पूरे दिन 5 August 2020 का हाल, आप का राशिफल, और आज जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सूर्य से संबंधित गणना:

सूर्योदय : 05:44
सूर्यास्त : 19:08

जिनका आज है जन्मदिन जानें उनके लिये क्या है विशेष:

सर्वप्रथम आज जन्में जातकों और नारी शक्तियों को एस्ट्रो मुकेश वत्स एवं thejai.com परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनायें, आज 5 तारीख को जन्मे जातकों पर ग्रहों में युवराज बुध का पूरा प्रभाव रहता है। जिसकी वजह से यह अत्यंत बुद्धिमान ओजस्वी और संघर्षशील रहते हैं। ऐसे जातक किसी भी चीज से हार नहीं मानते, परिस्थिति कैसी भी हो उसे अपने अनुरूप ढाल लेना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का बचपन बहुत शानदार गुजरता है। यह लोग सदैव अपने क्षेत्र में गुणी लोगों में गिने जाते हैं। यह लोग बुद्धिमान होते भी हैं और अपने चेहरे से दिखते भी हैं। अपने जीवन में यह लोग दो कई बार उससे ज्यादा घर भी बनाते हैं। शिक्षा के मामले में बात करें तो हमेशा अव्वल छात्रों में इनका नाम रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ यह लोग अपनी कला से भी लोगों का मन मोह लेते हैं।


कई बार दिमाग से ज्यादा दिल का इस्तेमाल करने से इनको नुकसान हो जाता है। ऐसे जातक जिससे भी बात करते हैं उसकी मानसिकता को अच्छे से समझ लेते हैं, और उसके बाद ही बात करते हैं और वही बात करते हैं जो सामने वाला सुनना पसंद करता है। इनमें पूरे जीवन इनका बचपन जिंदा रहता है और यह खूब चंचल और जिज्ञासु लोग होते हैं। ऐसे जातक सदैव तार्किक बहस करना पसंद करते हैं। इनसे वाद विवाद प्रतियोगिता में कोई नहीं जीत सकता। यह लोग नपे तुले शब्द बोलते हैं और शब्दों के अहमियत को समझते हैं। कई बार ऐसे लोग सच को झूठ, झूठ को सच साबित कर देने में निपुण और सक्षम भी होते हैं।

यह लोग शत्रुहंता का गुण स्वाभाविक रखते हैं और मित्रों के लिए उतने ही उदार और उतनी ही प्रिय होते हैं। यह लोग यात्रा के दौरान पुस्तक पढ़ना पसंद करते हैं, ऐसे लोगों के अगर कैरियर की बात की जाए तो अपने दिमाग की तेज गणना और बुद्धि कौशल के बल पर ऐसे लोग वकील पत्रकार अच्छे अध्यापक उम्दा लेखक और बहुत अच्छे सलाहकार बनते हैं। कई बार इन्हें म्यूजिक डायरेक्टर और अर्थशास्त्री होते हुए भी देखा गया है।

कैसा बीतेगा आज जन्मे लोगो का सन् 2020:

वर्ष 2020 राहु का वर्ष है और मूलांक 5 के स्वामी युवराज ग्रह बुध होते हैं , 5 मूलांक वाले लोगों के लिये यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। एक तरफ जहां आपको करियर के क्षेत्र में अनेक अवसर प्राप्त होते दिखेंगे, वहीं दूसरी तरफ आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। 2020 में कोई निकट संबंधी आपसे दूर हो सकता है या नाराज हो सकता है। आपको चाहिए कि जल्दबाजी और गुस्से में किसी भी प्रकार का कार्य करने की कोशिश नहीं ना करें, और ना ही कोई निर्णय लें।

साल के अंत तक रिश्ते जरूर सुधरते हुए दिखेंगे परंतु सावधान बहुत देर ना हो जाये। आपको चाहिए कि इस वर्ष धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें क्योंकि मेहनत से आया हुआ पैसा यूं ही नुकसान हो जायेगा। इस वर्ष आपको चाहिए कि आवश्यकता से अधिक किसी अजनबी पर विश्वास ना करें।

इन लोगों के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दिन अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण होते हैं और ग्रीन कलर, लाइट ब्राउन कलर और वाइट कलर भी इनके लिए बहुत शुभ होते हैं।

आज का दैनिक राशिफल:

Aries: मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका पूरा साथ देने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं।पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बढ़िया बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन में और वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटपट संभव है संभल कर रहें। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ होने के संकेत हैं।

आपका लकी अंक: 7

Taurus: वृष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज लगातार बेहतर होता जायेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बढ़िया है आज का। व्यापारियों को आज बहुत अच्छे लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में आज आप बहुत प्रसन्नता महसूस करेंगे।

आपका लकी अंक: 6

Gemini: मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, संभल कर रहने की आवश्यकता है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं, लाभ अवश्य होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक है। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन पटरी पर दिख रहा है। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने निश्चित है।

आपका लकी अंक: 4

Cancer: कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज थोड़ा बहुत खराब रह सकता है, परंतु सायं काल तक सब ठीक होता दिख रहा है। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत बेहतर है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल करने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज बड़े लाभ होने के पूरे चांस हैं।

आपका लकी अंक: 8

Leo: सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका साथ देता हुआ नजर आयेगा। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा बीतने वाला है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की सलाह है। व्यापारियों को आज उच्च कोटि के लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपका लकी अंक: 6

Virgo: कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज भरपूर साथ देगा उनका, परंतु धन संपत्ति के मामले में नुकसान हो सकता है, संभल कर रहें। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को छिटपुट लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 4

Libra: तुला राशि के जातक आज धन संपत्ति एवं स्वास्थ्य के मामले में बहुत ही भाग्यशाली हैं। आज आपका स्वास्थ्य पूरा साथ देने वाला है आपका। परिवार में किसी वजह से थोड़ी अनबन संभव है, प्रेम जीवन में आज आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। व्यापारियों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आपका लकी अंक: 7

Scorpio: वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने की आवश्यकता नहीं है आप को खुल कर जीना चाहिये, धन संपत्ति के मामले में आज बहुत सफल रहेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक है आज का। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में किसी की दखलंदाजी न होने दें, आपके रिश्ते पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। व्यापारियों को सायं काल तक छिटपुट लाभ होंगे।

आपका लकी अंक: 9

Sagittarius: धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार में संभलकर रहने की आवश्यकता है, आपसे कोई रूठ सकता है, परंतु आपको उसे मना लेना चाहिये। आपकी सेहत आज आपका भरपूर सहयोग करेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आपका। धन संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आप, संभल कर निवेश करें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में गाड़ी पटरी पर दिखेगी। व्यापारियों को छिटपुट लाभ होंगे।

आपका लकी अंक: 6

Capricorn: मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज उनका पूरा साथ देता हुआ दिखेगा, आपके सपने साकार हो सकते हैं। धन संपत्ति के मामले में संभलकर निवेश करने की आवश्यकता है अति उत्साहित ना हों। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय बेहतर है आज का, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में समरसता दिखेगी व्यापारियों को उनके मुनाफे से आज धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जायेंगी।

आपका लकी अंक: 6

Aquarius: कुंभ राशि के जातकों को आज चाहिए कि स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। धन संपत्ति के मामले में आज आप बहुत भाग्यशाली हैं परंतु पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक नहीं है, संभल कर रहें। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में समरसता दिखाई देगी। सुखद अनुभव होंगे, व्यापारियों को आज बड़े लाभ के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 3

Pisces: मीन राशि के जातकों के सेहत आज उनका भरपूर साथ देगी। आज ऊर्जा से भरे रहेंगे आप पूरे दिन। संपत्ति के मामले में थोड़े बहुत भाग्यशाली हैं आप, संभल कर निवेश करें। पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज नुकसान के संकेत दे रहे हैं उनके ग्रह।

आपका लकी अंक: 1

जैसा आपको विदित है हमारे साथ जुड़ा है एक नया कार्यक्रम जिसके अंतर्गत हम ईमेल के माध्यम से पूछे जाने वाले सवालों में से किसी एक सिलेक्टेड कैंडिडेट के 1 सवाल का जवाब ईमेल के माध्यम से दे रहे हैं, जो की नि:शुल्क हैं, अगला जवाब आपको भी आ सकता है, अगला नंबर आपका भी हो सकता है।

सवाल आपके जवाब हमारे:

ई-मेल के जवाब:

प्रिय पाठकों आपका बहुत प्रेम मिला और बहुत लोगों के सवाल भी मिले ईमेल के माध्यम से , परंतु जैसा आपको विदित है कि सब को जवाब दे पाना संभव नहीं है, लकी ड्रा के माध्यम से आज कीर्ति विश्वकर्मा जी का नाम सेलेक्ट हुआ है, बधाई आप को आप जीवन में सदैव प्रगति करें, कीर्ति विश्वकर्मा जी का जवाब ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है उनको पुन: बधाई और साधुवाद।

जैसा बताया गया है कि अगला नाम आपका भी हो सकता है तो आप दिए गए फॉर्मेट में अपना नाम डेट ऑफ बर्थ प्लेस ऑफ बर्थ एवं टाइम ऑफ बर्थ भेजें और अपना सवाल एक लाइन में लिखें सवाल स्पष्ट होना चाहिए और अगला नाम आपका भी हो सकता है वह भी बिल्कुल नि:शुल्क, तो याद रखिये हमारा पता astro@thejai.com, प्रेम बनाए रखें, जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

नाम:
डेट ऑफ बर्थ:
प्लेस ऑफ बर्थ:
टाइम ऑफ बर्थ:

(नाम, जन्म दिनांक, जन्म स्थान, जन्म समय) astro@thejai.com पर भेजना है, ध्यान रखें, आपका सवाल सिर्फ एक लाइन में और स्पष्ट होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

Daily Rashifal 06 October 2020

Daily Rashifal 02 November 2020

Daily Rashifal 08 October 2020