Unity of united India seen in Bengaluru violence muslim youth gathered to protect temple

 बेंगलुरू हिंसा में दिखी अखंड भारत के एकता की खूबसूरत तस्वीर, मंदिर की रक्षा के लिए एकत्रित हुए मुस्लिम युवा


Bengaluru Violence: हिंसा हमेशा एक बदनुमा दाग और घाव दे कर जाती हैं जो ना कभी भरता है और ना कभी मिटता है, लेकिन मंगलवार की रात बेंगलुरू में हुई हिंसा के दौरान एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर दिखी जिसे हर कोई हमेशा याद रखेगा.

बेंगलुरू: Bengaluru Violence: हिंसा हमेशा एक बदनुमा दाग और घाव दे कर जाती हैं जो ना कभी भरता है और ना कभी मिटता है, लेकिन मंगलवार की रात बेंगलुरू में हुई हिंसा के दौरान एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर दिखी जिसे हर कोई हमेशा याद रखेगा. बेंगलुरू (Bengaluru) में दंगे के दौरान विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ हुई, कई सारी गाड़ियां तोड़ी और जलाई गई लेकिन उनके घर के ठीक सामने हनुमान मंदिर को मुस्लिम युवकों ने चेन बनाकर पूरी तरह से बचाया. उनकी इस कोशिश का एक वीडियो भी सामने आया है जहां युवक एक दूसरे का हाथ पकडे चेन बनाकर मंदिर की रक्षा के लिए खड़े हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है. लोग स्थानीय युवकों की सूझबूझ और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं.


https://twitter.com/ani/status/1293438988288589824?s=21

आपको बता दें कि पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक (Congress MLA) अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित भतीजे नवीन द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद हुई.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुद को विधायक का रिश्तेदार बताने वाला आरोपी नवीन ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिससे बाद एक समुदाय के लोग भड़क उठे. विधायक ने उस समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ”मैं लोगों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये. लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी भाई हैं. हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे. हम भी आपके साथ हैं. मैं अपने दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.”

Comments

Popular posts from this blog

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person