खुलेआम बिक रहा नकली खादी से बना मास्क और PPE किट, खादी आयोग ने लगाया 500 करोड़ का हर्जाना

 नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का प्रकोप जारी है. वहीं, इसको लेकर कई लोगो ने आपदा में अवसर ढूंढ निकला है जहाँ कुछ लोगो ने ईमानदारी से सही रास्ता चुना है तो कुछ लोगो ने बेईमानी का रास्ता चुना है. आपको बता दे की बाजार में खादी के नाम से नकली मास्क और PPE किट की बाढ़ सी आ गई है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग यानि KVIC ने हाल ही में एक हज़ार से ज़्यादा कानूनी नोटिस जारी किए हैं. यह नोटिस 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा के हैं. मामला केवीआईसी के नाम पर नकली खादी से बने मास्क को बेचने से जुड़ा हुआ है.



नकली खादी से बने मास्क और पीपीई किट (PPE Kit) बाज़ार में खुलेआम बेचा जा रहा है. इतना ही नहीं खादी से जुड़े और भी आइटम सोशल मीडिया के माध्यम से Twitter, Facebook, Whatsapp जैसे प्लेटफॉर्म से बेचा जा रहा है. इसके चलते केवीआईसी ने अकेले फैब इंडिया (Febindia) को नोटिस जारी कर कंपनी से 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. हर्जाने से जुड़ा यह केस मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) में चल रहा है. खादी एसेंशियल और खादी ग्लोबल को भी नोटिस भेजा गया है.

Comments

Popular posts from this blog

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person