Coronavirus infection cases exceeded 2 million in India

 भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से हुए पार

भारत में आज कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से पार हो चुका हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है.

नई दिल्ली: भारत में आज ताजा आकड़ो के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से पार हो चुका हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 13,28,336 हो गई है. और इसी के साथ स्वस्थ होने की दर भी 67.62 प्रतिशत हो गयी. वहीं, मृत्यु दर घटकर 2.07 प्रतिशत ही रह गयी है. गृह मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या अभी उपचाराधीन लोगों की संख्या से 7,32,835 ज्यादा है. मंत्रालय ने कहा कि अभी देश में Covid​​-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 5,95,501 है. जो अब खबर लिखने तक 6 लाख हो चुकी है.


गुरुवार सुबह 56 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये थे. वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है. जबकि देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 904 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 40 हजार 699 हो गया है.

Comments

Popular posts from this blog

रक्षाबंधन विशेष

SBI to lay off 30 thousand employees preparing to forcibly give vrs to all

Amid COVID-19 Crisis, Trump May Address UN General Assembly – In Person